Sambhal News: बिना मान्यता संचालित मिले दो विद्यालय, बीएसए ने कराए बंद
संभल, सितम्बर 10 -- Sambhal News: बहजोई के विकासखंड के गांव आनंदपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने जांच के दौरान बिना मान्यता संचालित दो विद्यालयों को बंद करा दिया। बीएसए और बीईओ के नेतृत्व में टीम ने दोनों विद्यालयों का निरीक्षण किया। टीम के पहुंचने के समय दोनों जगह कक्षाएं संचालित मिलीं। जांच में मोहन देवी सरस्वती बाल विद्या मंदिर में कक्षा एक से 10 तक पढ़ाई संचालित होने की जानकारी सामने आई। वहीं, दूसरे विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। यह विद्यालय पन्नी के तंबू में संचालित मिला। मौके पर विद्यालय का नाम और बोर्ड भी नहीं लगा था। अधिकारियों के मुताबिक दोनों विद्यालयों के पास मान्यता से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद टीम ने दोनों का संचालन बंद करा दिया। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि दोनों विद्यालयों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.