Sambhal News: बिना परमिट और फिटनेस के 16 वाहन सीज, 21 के चालान
संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: जनपद में बिना परमिट, फिटनेस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने मंगलवार को सख्त अभियान चलाया। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 वाहनों को सीज कर विभिन्न थाना और चौकियों में खड़ा कराया गया, जबकि 21 वाहनों के चालान किए गए। एआरटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, टैक्स, बीमा और अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की गई। जांच में कई वाहन निर्धारित मानकों का पालन किए बिना सड़कों पर संचालित होते मिले, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Aligarh News: बच्चों को सुरक्षित पहुंचाया स्कूल, कंडम वाहन पर हुई कार्रवाई कार्रवाई के त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.