Sambhal News: बिना नीलामी कराए ही कटवा दिए प्राइमरी स्कूल में लगे लिप्टिस के पांच पेड़
संभल, अगस्त 27 -- Sambhal News: रजपुरा के गांव हेमदपुर स्थित प्राइमरी स्कूल परिसर में लगे पांच लिप्टिस के पेड़ों को बिना सरकारी नीलामी प्रक्रिया पूरी किए ही कटवा दिया गया। आरोप है कि स्कूल के अध्यापक ने नियमों को दरकिनार कर गांव के ही एक व्यक्ति से पेड़ों की कटाई करा दी। छुट्टी के दिन स्कूल परिसर में पेड़ों की कटाई चल रही थी। इस दौरान किसी ग्रामीण ने वन विभाग को सूचना दे दी।
कार्रवाई के उपरांत सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने देखा कि लिप्टिस के पांच पेड़ काटे जा चुके थे और लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जाई जा रही थी। वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को प्राइमरी स्कूल से ही जब्त कर लिया और बांध पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि सरकारी संपत्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.