Sambhal News: बिजली चोरी में 65 पर कार्रवाई
संभल, जुलाई 15 -- Sambhal News: संभल डिवीजन में बुधवार की भोर में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता रघुनाथ तित्तल के नेतृत्व में गठित टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान कटिया डालकर और सर्विस केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करने के कुल 65 मामले पकड़े गए। चेकिंग अभियान के दौरान सामने आया कि इन उपभोक्ताओं द्वारा करीब 79 किलोवाट का अवैध विद्युत भार इस्तेमाल किया जा रहा था। टीमों ने मौके पर ही बिजली चोरी के साक्ष्य एकत्र किए और सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एसी चलाने को बिजली चोरी की, 15 पर मुकदमा विभाग का कहना है कि बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.