संभल, अगस्त 20 -- Sambhal News: कैला देवी थाना क्षेत्र के कस्बा सौंधन में गुरुवार भोर में बिजली चेकिंग करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। चेकिंग के दौरान गृहस्वामी और महिलाओं ने जेई व टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह विद्युत उपकेंद्र आदमपुर सेहरा उर्फ सेंडा की टीम गुरुवार तड़के कस्बे में बिजली चोरी की चेकिंग कर रही थी। टीम पेट्रोल पंप के सामने विनोद कुमार पुत्र मुन्ना सिंह के घर पहुंची और विद्युत कनेक्शन की जांच शुरू की। इसी दौरान जेई छत पर पहुंचकर वीडियो बनाने लगे।

घटना का विवरण आरोप है कि चेकिंग के दौरान गृहस्वामी विनोद कुमार और घर में मौजूद महिलाओं ने जेई के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। और जेई के स...