Sambhal News: बिजली के पोल में करंट से भैंस की मौत, किशोर घायल
संभल, जुलाई 4 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव भैंसोड़ा निवासी सत्यपाल सिंह का 14 बर्षीय बेटा छोटू शनिवार को अपनी भैंस को लेकर बाहर वांधने गया था। इसी बीच भैंस रस्सी छुड़ाकर गांव के किनारे खेत में चली गई। जहां पर खेत में लगे लोहे के पोल में पहले से ही करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही भैंस पोल के नजदीक पहुंची तो करंट की चपेट में आ गई। जिसकी वजह से भैंस तड़पने लगी। जैसे ही छोटू ने भैंस को तड़पते हुए देखा तो भैंस की तरफ दौड़ा । छोटू भैंस के नजदीक पहुंचा हि था कि करंट लगने से किशोर छोटू दूर जा गिरा। सड़क पर खड़े लोगों ने शोर मचाते हुए छोटू को वापस बुलाया । किसी ने बिजली विभाग को सूचना दी तुरंत ही बिजली कटवाई गई । लेकिन जब तक बिजली कटी तब तक भैंस की मौत हो चुकी थी। और किशोर छोटू करंट की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया था ।
घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.