Sambhal News: बिजली के पोल बने नाला निर्माण में बाधा, तीन माह से रुका कार्य
संभल, अगस्त 10 -- Sambhal News: मौला हनुमानगढ़ के मुख्य मार्ग पर नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण का कार्य विद्युत वितरण खंड के उपकेंद्र के बाहर लगे बिजली के पोलों के कारण पिछले तीन माह से अधूरा पड़ा है। आधा दर्जन से अधिक बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर नाला निर्माण में बाधक बने हुए हैं, जिससे सड़क निर्माण भी प्रभावित हो रहा है। हनुमानगढ़ विद्युत वितरण खंड उपकेंद्र के बाहर सड़क किनारे लगे बिजली के पोलों के कारण नाला निर्माण का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वार्ड सभासद सचिंद्र यादव ने बताया कि नगर पालिका लगभग 700 से 800 मीटर लंबे नाले का निर्माण करा रही है। अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन उपकेंद्र के बाहर लगे छह से अधिक बिजली के पोलों के कारण पिछले तीन माह से निर्माण कार्य रुका हुआ है। उन्होंने बताया कि पोलों को हटाने के लिए सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.