संभल, अक्टूबर 13 -- Sambhal News: संभल, संवाददाता। सिंहपुरसानी और लखौरी जलालपुर क्षेत्र में बिजली की समस्याओं को लेकर एक संगठन के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता रघुनाथ तित्तल को ज्ञापन सौंपा। इसमें अघोषित बिजली कटौती, बिजली बिलों में गड़बड़ी और मीटर रीडर द्वारा समय पर बिल उपलब्ध नहीं कराने की शिकायतें उठाई गईं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कटौती से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मीटर रीडर द्वारा हर महीने समय से बिल नहीं दिए जाने के कारण उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में दिक्कत होती है। कई उपभोक्ताओं ने अधिक बिल आने की शिकायत भी की है। उन्होंने बिजली विभाग से समस्याओं की जांच कर जल्द समाधान कराने और निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही बिल वितरण व्यवस्था में सुधार कर...