संभल, अक्टूबर 29 -- Sambhal News: थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव भवालपुर बांसली मढ़ैया में मंगलवार शाम खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से गन्ने की फसल में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे किसान की करीब 10 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। मंगलवार शाम करीब चार बजे खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गन्ने की फसल पर गिर गया। तार से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी तेजी से फैली कि किसान की करीब 10 बीघा गन्ने की फसल देखते ही देखते जल गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर ...