Sambhal News: बिजली कटौती के विरोध में किसानों का धरना, 18 घंटे आपूर्ति की मांग
संभल, सितम्बर 19 -- Sambhal News: नगर पंचायत सिरसी के ग्राम बराही स्थित 33 केवी बिजलीघर पर भारी बिजली कटौती के विरोध में तराई किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों और किसानों ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। बिजली की समस्या को लेकर किसानों ने जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। किसानों का आरोप है कि 24 घंटे में महज छह से सात घंटे बिजली मिलने से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। सुबह से ही बिजलीघर पर किसानों की भीड़ जुटने लगी। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि बिजली आपूर्ति का शेड्यूल 18 घंटे का है, लेकिन कई दिनों से छह से सात घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और खेतों में फसलें सूखने का खतरा बना हुआ है। किसानों ने अघोषित बिजली कटौती पर भी नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.