संभल, जुलाई 2 -- Sambhal News: रायसत्ती थाना पुलिस ने बुधवार को परिवार से बिछड़े 10 वर्षीय बच्चे को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर 'ऑपरेशन स्माइल' को सफल बनाया। बुधवार को मुरादाबाद रोड स्थित डॉ. बदरूल हसन अस्पताल में करीब 10 वर्षीय एक बच्चा लावारिस हालत में मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम साबिर पुत्र बाबिर निवासी ग्राम मुडिंया थाना मूंढापाण्डे मुरादाबाद बताया। सूचना मिलते ही थाना रायसत्ती पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों के बाद बच्चे के परिजनों का पता लगाया और उनसे संपर्क किया। बच्चे को उसके फूफा मोहम्मद शकील निवासी इकबाल नगर शहीदाबाद जोया डिडौली अमरोहा और अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: गायब किशोर बरामद यह भी पढ़ें- सात घंटे में लापता बालक को ढूंढकर पुलिस ने परिजनो...