Sambhal News: बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: जनपद में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो कभी बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो जा रहा है। शुक्रवार को भी मौसम का ऐसा ही मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। ग्रामीण इलाकों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार 11 बजे ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि बारिश तेज नहीं हुई, लेकिन कई गांवों में हल्का जलभराव हो गया। कच्चे रास्तों और निचले इलाकों में पानी जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर लोगों को कीचड़ से होकर ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.