संभल, जुलाई 8 -- Sambhal News: जनपद में बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। आसमान पर काले बादलों का डेरा रहा और ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस व तेज गर्मी से राहत दिलाई। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच वातावरण सुहावना बना रहा। शाम करीब चार बजे अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। बारिश होते ही बच्चों और युवाओं के चेहरे खिल उठे। कई जगह बच्चे बारिश में भीगते और युवा मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। बुधवार शाम में शुरू हुई बारिश के चलते शहर के प्रमुख बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। यह भी पढ़ें- Mathura News: बारिश-2 लगातार बारिश से किसानों के खिले चेहरे दुकानदारों का कहना है कि शाम के समय हुई बारिश के कारण खरीदारी करने वालों की...