Sambhal News: बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, महिला बची
संभल, अगस्त 31 -- Sambhal News: चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई में शनिवार को बारिश के दौरान कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान में मौजूद बुजुर्ग महिला राजवती बाल-बाल बच गईं। मकान गिरने से घर में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। गांव असालतपुर जारई निवासी राजवती पत्नी स्वर्गीय लीलाधर अपने कच्चे मकान में अकेली रहती हैं। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है और कोई बेटा भी नहीं है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह लंबे समय से इसी मकान में रहकर किसी तरह जीवन गुजार रही थीं। शनिवार को बारिश के दौरान अचानक मकान ढह गया। मकान गिरते ही छत और दीवारों का मलबा घर के अंदर जा गिरा और उसमें रखा जरूरी सामान दब गया。 यह भी पढ़ें- Orai News: कच्चा मकान घर जाने से गृहस्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.