Sambhal News: बारिश में खुले नाले बनेंगे मुसीबत नहीं, पालिका ने कसी कमर
संभल, अगस्त 10 -- Sambhal News: बारिश के मौसम में खुले नालों में गिरने से होने वाले हादसों को रोकने के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है। शहर में खुले नालों को चिह्नित कर उन्हें सुरक्षित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। हुसैनी रोड और भूरेशाह रोड पर नालों को स्लैब से ढकने का काम शुरू हो चुका है, जबकि अन्य स्थानों पर फिलहाल बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग कराई जा रही है। पालिका के अनुसार मुरादाबाद रोड, कटरा मूसा खां, हुसैनी रोड, सिल्वेजना हॉस्पिटल रोड और भूरेशाह रोड पर कई जगह नाले खुले हैं। बारिश में पानी भरने के बाद इनका पता नहीं चलता, जिससे बच्चों और राहगीरों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। पालिका की पहल से हादसों पर अंकुश लगने की उम्मीद है। सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए पालिका ने शिवभक्तों की सुविधा के लिए भी इंतजाम किए हैं। सूर्यकुंड मंदिर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.