Sambhal News: बारिश के बीच भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत, बाल-बाल बचा परिवार
संभल, अगस्त 29 -- Sambhal News: मढ़न। असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव इटायला माफी में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान एक कच्चे मकान की जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि खतरे को भांपकर परिवार के लोग पहले ही मकान से बाहर निकलकर आंगन में सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए थे। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि मकान में रखा घरेलू सामान मलबे के नीचे दबकर खराब हो गया। गांव निवासी जाबिर पुत्र मसीत के कच्चे मकान की छत बारिश के कारण पहले से ही कमजोर हो चुकी थी। गुरुवार रात हुई बारिश के बाद छत से पानी टपक रहा था और उसके गिरने का खतरा बना हुआ था। शुक्रवार सुबह भी बारिश जारी रही। परिवार के लोगों ने छत की हालत को देखते हुए एहतियात बरती और मकान से बाहर आंगन में आ गए। बताया गया कि शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.