Sambhal News: बारिश के दौरान मकान भर भराकर गिरा ट्रैक्टर बाइक सहित करीब 10 लाख का सामान मलबे में दबा
संभल, सितम्बर 5 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के अंदर खड़ा नया ट्रैक्टर बाइक और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि गेहूं से भरी कुठिया समेत घरेलू सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना का विवरण गांव पाठकपुर निवासी सत्यपाल पुत्र रोशन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह अचानक उनका मकान भरभराकर गिर गया। घटना के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे जिन्होंने मकान गिरते ही तुरंत बाहर भागकर अपनी जान बचाई। मकान गिरने के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।
मलबे में दबा सामान पीड़ित सत्यपाल के अनुसार मकान के मलबे में नया ट्रैक्टर, बाइक, बच्चों की साइकिल, गेहूं से भरी कुठिया, चारपाई, कपड़े, बर्तन तथा खाने-पीने का सामान दब गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.