संभल, सितम्बर 28 -- Sambhal News: जनपद में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद जारी आदेश के अनुसार 28 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 12 तक की सभी कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। अवकाश का आदेश जिले के माध्यमिक, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के स्कूलों पर भी लागू रहेगा। मौसम विभाग ने जिले में अत्यधिक बारिश के साथ तेज हवाओं, तूफान और चक्रवाती गतिविधियों की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर में कक्षा 10 तक के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद प्रशासन ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का सख्ती...