संभल, अक्टूबर 5 -- Sambhal News: गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव सैजना मुस्लिम में निकाह के दौरान बारात में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से बारातियों पर हमला कर दिया था। मारपीट में दूल्हे की मां समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दो अक्टूबर को बारात गांव पहुंची थी।

विवाद का कारण स्वागत के दौरान सड़क पर पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ। जनपद बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के पठान टोला निवासी मोहम्मद उमर ने अपनी बेटी मुस्कान का निकाह सैंजना मुस्लिम निवासी वसीम के साथ तय किया था। दो अक्टूबर को बारात गांव पहुंची थी। स्वागत के दौरान सड़क पर पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कुछ युव...