Sambhal News: बाबा खाटू श्याम और नीम करोली महाराज की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
संभल, अक्टूबर 13 -- Sambhal News: श्री रामलीला कमेटी नया बाजार के तत्वावधान में मंगलवार को श्री रामवर यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शाम साढ़े छह बजे काली मंदिर रोड से यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में शामिल भव्य धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। यात्रा में काली अखाड़ा, बृजशाही चट्टे और भगवान श्रीराम के भव्य दरबार समेत कई आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बाबा खाटू श्याम और नीम करोली महाराज की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा काली मंदिर रोड से शुरू होकर ऊपरकोट, नया बाजार, कोतवाली रोड और सराफा बाजार होते हुए गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में लोगों ने धार्मिक झांकियों के दर्शन किए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक पुलिस बल के साथ मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.