संभल, अक्टूबर 7 -- Sambhal News: बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से बझांगी और तोतापुर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. विरास यादव की निगरानी में आयोजित दोनों शिविरों में चिकित्सकों ने कुल 180 मरीजों की जांच कर निःशुल्क उपचार किया और आवश्यक दवाएं वितरित कीं। बझांगी गांव में आयोजित शिविर में डॉ. शनी यादव, डॉ. श्रद्धा यादव और डॉ. संजीव कुमार ने 95 मरीजों की जांच की। इनमें 50 मरीज बुखार, 20 खुजली और 25 मरीज सर्दी-खांसी व अन्य समस्याओं से पीड़ित मिले। सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं एलटी भूपेंद्र कुमार ने ग्रामीणों के रक्त के नमूने लेकर मलेरिया समेत अन्य जांच की। जांच में किसी भी मरीज की मलेरिया रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली। बाढ़ प्रभावित तोताप...