संभल, अगस्त 26 -- Sambhal News: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से बझांगी गांव में पहुंचा बाढ़ का पानी अब ग्रामीणों के घरों के लिए खतरा बन गया है। तीन दिन तक मकान की नींव के आसपास पानी भरा रहने और लगातार नमी के कारण श्याम हरी पत्नी शिवनारायण के मकान की नींव कमजोर हो गई। मंगलवार सुबह अचानक नींव धंसने से मकान भरभराकर धराशायी हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार का कोई सदस्य अंदर मौजूद नहीं था। बाढ़ का पानी करीब तीन दिन पहले गांव में घुस आया था। देखते ही देखते कई ग्रामीणों के घरों के आसपास बाढ़ का पानी खड़ा हो गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: बारिश में कच्चा मकान ढहा,परिवार खुले आसमान के नीचे श्याम हरी के मकान के पीछे भी पानी पहुंच गया। लगातार पानी के दबाव और नमी के चलते मकान की नींव कमजोर होकर धंस गई। मंगलवार सुबह अचानक मकान गिरने से आसपास के लो...