Sambhal News: बाढ़ का पानी उतरा तो मिली राहत, अब फसल सड़ने का डर
संभल, अगस्त 28 -- Sambhal News: बझांगी समेत गंगा बांध के अंदर बसे गांवों में बाढ़ का पानी घटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। कई दिनों तक जलभराव और बाढ़ की स्थिति झेलने के बाद गांवों में हालात अब सामान्य होने लगे हैं। लेकिन किसानों की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। खेतों में जमा पानी ने मक्का, बाजरा, धान समेत अन्य फसलों के सड़ने का खतरा बढ़ा दिया है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के दौरान पानी बांध के किनारे तक पहुंच गया था। इसके चलते रघुपुर पुख्ता, बझांगी, उदिया नगला, तोतापुर, मेंगरा और सालिंग की मढ़ईयां समेत आसपास के कई गांवों के खेत-खलिहान जलमग्न हो गए थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गंगा के जलस्तर में वृद्धि से खेतों में धान और मक्का जैसी फसल डूबने लगी कई जगह बाढ़ का पानी गांवों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.