संभल, अक्टूबर 5 -- Sambhal News: धनारी स्टेशन निवासी मन्नू सिंह पुत्र रणवीर सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें बताया कि गांव सैंजना अहरान में उनकी माता राजकली और चाचा रामबहादुर सिंह के नाम खतौनी में भूमि दर्ज है। भूमि पर करीब पांच फीट ऊंची पक्की बाउंड्री बनी हुई थी। आरोप है कि 30 सितंबर की रात गांव के तीन लोगों ने उत्तर दिशा की बाउंड्री को बीच से तोड़ दिया और ईंटें खुर्द-बुर्द कर दीं। घटना की जानकारी भाई रामबाबू ने फोन से दी। मौके पर पहुंचने पर दीवार टूटी मिली। शिकायत करने पर आरोपियों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बाउंड्री की दीवार तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जिसपर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...