Sambhal News: बाइक से गिरकर महिला गंभीर घायल, रेफर
संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला अपने गांव से बाइक से धनारी बैंक जा रही थी कि रास्ते में धनारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप वह अचानक बाइक से गिर पड़ी और घायल हो गई। धनारी थाना क्षेत्र के गांव बगढेर निवासी सावित्री पत्नी प्रेमसिंह शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे गांव के ही अमरसिंह के साथ बाइक से धनारी बैंक जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक धनारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंची, तभी अचानक सावित्री चलती बाइक से नीचे गिर गई और घायल हो गई। हादसे को देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी। घायल महिला को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी बहजोई भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.