Sambhal News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खंदी में गिरी कार, बाल-बाल बचा चालक
संभल, अक्टूबर 8 -- Sambhal News: थाना असमोली क्षेत्र में मनोटा गांव के पास बुधवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में जा गिरी। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है। चालक की सूझबूझ से बाइक सवार भी टक्कर की चपेट में आने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया। अमरोहा जिले के इकबाल नगर निवासी मोहम्मद जुबेर पुत्र अशरफ अली कार से संभल की ओर जा रहे थे। मनोटा गांव के पास पहुंचते ही सामने से एक बाइक सवार अचानक उनकी कार के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के लिए जुबेर ने कार को सड़क किनारे मोड़ दिया। इसी दौरान कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे स्थित खंदी में जा गिरी। कार के खंदी में गिरते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कार में फंसे चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.