Sambhal News: बाइक चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
संभल, अक्टूबर 5 -- Sambhal News: कैलादेवी थाना क्षेत्र के चाचू नागल गांव निवासी मामनी पत्नी दिनेश ने बीते दिन घर का ताला तोड़कर बाइक चोरी किए जाने के संबंध में तहरीर दी थी। पीड़िता के अनुसार उसका मकान गांव के बीच में स्थित है। करीब 20 दिन पहले वह परिवार के साथ घर में ताला लगाकर मजदूरी करने हिसार, हरियाणा चली गई थी। घर के अंदर उसकी हीरो स्प्लेंडर बाइक खड़ी थी। पीड़िता ने बताया कि 1 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे उसके देवर सुरेन्द्र पुत्र हरचरन ने फोन कर जानकारी दी कि घर का दरवाजा खुला है और बाइक गायब है। सूचना मिलने पर वह 2 अक्टूबर की सुबह घर पहुंची। जांच करने पर बाइक मौके से गायब मिली। पीड़िता ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.