संभल, अक्टूबर 28 -- Sambhal News: गुन्नौर नगर में बीते शनिवार को मेरठ-बदायूं हाईवे पर बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में घायल तीन लोगों में से एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार देर शाम अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। जबकि उनका बेटा गंभीर हालत में भर्ती है। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी प्रदीप (27) शनिवार को अपने गांव के सोरन (59) और उनके बेटे सत्यप्रकाश (26) को बाइक पर बैठाकर दवा दिलाने गुन्नौर आ रहा था। इसी दौरान नगर में रजिस्ट्री कार्यालय के नजदीक मेरठ-बदायूं हाईवे पर सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Raebareli News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।...