संभल, अक्टूबर 23 -- Sambhal News: थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र में भवालपुर-सतूपुरा मार्ग पर अखबंदपुर गांव के पास गुरुवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों की मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सरकारी अस्पताल असमोली में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर निवासी अमित पुत्र राम सिंह और अनुज पुत्र भगवत कश्यप साप्ताहिक बाजार करने के लिए भवालपुर अड्डे पर गए थे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: तेतरौन-परसाबाद मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, चार घायल बाजार से खरीदारी करने के बाद दोनों बाइक से अपने गां...