संभल, अक्टूबर 24 -- Sambhal News: विकासखंड संभल के गांव बहरामपुर के जंगल में गोवंशीय पशु का शव मिलने के बाद अब क्षेत्र में तेंदुए को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शनिवार शाम गांव भदरौला में एक खेत से तेंदुए की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बताया जा रहा है कि यह खेत ऋषिपाल पुत्र खचेडू सिंह का है। हालांकि, वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ दिन पहले बहरामपुर के जंगल में गोवंशीय पशु का शव मिलने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची टीम ने जंगल में तेंदुए की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वन विभाग ने दो स्थानों पर कैमरे लगाए थे। इन कैमरों में गीदड़ और कुत्ते दिखाई दिए, लेकिन तेंदुआ कैद नहीं हुआ। अब भदरोला से तस्वीर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में चर्चा का माहौल है। लोग तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चिंतित ह...