संभल, अगस्त 29 -- Sambhal News: चन्दौसी। रक्षाबंधन पर बहजोई से छोटी बहन के घर से राखी बंधवाकर टेंपो से बड़ी बहन के घर जा रहा युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। राहगीर ने घायल अवस्था में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव भाटोर निवासी 25 वर्षीय राजीव पुत्र पान सिंह शुक्रवार को बहजोई निवासी अपनी छोटी बहन गुड़िया पत्नी लव मोहन के घर राखी बंधवाने गया था। राखी बंधवाने के बाद वह जनपद बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के एहरोली गांव निवासी अपनी बड़ी बहन अनीता देवी पत्नी रामबहादुर के घर जाने के लिए टेंपो से जा रहा था। यह भी पढ़ें- हादसे ने छीना भाई, बहन इंतजार करती रह गईदुर्...