संभल, अक्टूबर 6 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर पदारथपुर निवासी 34 वर्षीय युवक की रविवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,परिजनों में कोहराम मचाघटना की जानकारी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।शव की शिनाख्त गांव सेवापुर पदारथपुर निवासी कृष्णपाल पुत्र जिराज सिंह रविवार शाम अपनी बहन के घर जिला अमरोहा के गांव भटपुरा जाने के लिए निकले थे। बताया गया कि देर शाम वह चक्कालेट रेलवे हाल्ट स्टेशन के पास पहुंचे। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पर चले गए। तभी ...