संभल, अक्टूबर 26 -- Sambhal News: कभी शहीदों की कुर्बानी का जिक्र हुआ तो कभी मां की ममता का भावपूर्ण वर्णन। हास्य-व्यंग्य की रचनाओं ने श्रोताओं को गुदगुदाया तो, वीर रस की कविताओं ने जोश भर दिया। पुराना बाजार श्रीरामलीला कमेटी की ओर से रविवार रात श्रीरामलीला मंच पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में ऐसा रंग जमा कि श्रोता देर रात तक अपनी जगह पर डटे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और बदलते परिवेश पर विचार रखे। कवि श्रीकांत श्री ने शहीदों की शहादत को कभी बदनाम न करने का संदेश देकर श्रोताओं में राष्ट्रप्रेम का जज्बा जगाया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कवि सम्मेलन में हास्य और व्यंग्य की फुहारों से गूंजा पंडाल दीपक पारीक न...