Sambhal News: बस की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संभल, अगस्त 19 -- Sambhal News: जुनावई। थाना क्षेत्र में 17 अगस्त की रात बैलगाड़ी में रोडवेज बस की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत के मामले में मृतक के पुत्र ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसे में बैलगाड़ी से जुड़ा एक बैल भी मर गया था। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। धनीपुर गांव निवासी धीरेंद्र (40) अपने पुत्र सुमित (18) के साथ 17 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे घर निर्माण के लिए रेता लेने असदपुर जा रहे थे। बताया गया कि उनकी बैलगाड़ी अजीजपुर मोड़ से कुछ आगे पहुंची थी, तभी बदायूं की ओर से आ रही सिकंदराबाद डिपो की रोडवेज बस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए बैलगाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धीरेंद्र और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जुनावई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.