संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: कैला देवी थाना क्षेत्र के चंदन कटी मौजा गांव में मंगलवार सुबह बरसात में एक जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से मासूम बच्ची दीपांशी और उसकी ताई नंदकी उर्फ सूरजमुखी की मौत हो गई, जबकि छह अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी रामचंद्र का परिवार बेहद गरीब है। परिवार के 11 सदस्य वर्षों पुराने जर्जर मकान में रहते हैं। मंगलवार को बारिश के मौसम को देखते हुए छत पर पॉलीथिन डाल रहे थे। दोपहर दोनों भाई खाना खाने के लिए नीचे आए। यह भी पढ़ें- Sambhal News: जिस छत को बचाने चढ़े थे वही बन गई काल जैसे ही खाना खाने के लिए अन्य परिजनों के साथ बैठे तभी आचनक छत भरभरा कर गिर गई। घर में मौजूद आठ लोग मलबे के नीचे दब गए। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके ...