संभल, जुलाई 23 -- Sambhal News: बबराला राजघाट पर मां गंगा जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित होने वाली गंगा महाआरती के सात वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सात पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की भव्य महाआरती कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराया। समिति के अनुसार, 22 जुलाई 2019 को तत्कालीन जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने राजघाट स्थित गंगा घाट पर इस महाआरती की शुरुआत कराई थी। तब से प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से गंगा महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर डीएसएम शुगर मिल रजपुरा के यूनिट हेड उपेंद्र तोमर ने वैदिक रीति-रिवाज से मां गंगा का पूजन किया। इसके बाद सात पुरोहितों ने दीपों और मंत्रोच्चार के साथ भव्य महाआरती संपन्न कराई। कार्यक्रम में डीएसएम शुगर मिल के प...