संभल, अक्टूबर 24 -- Sambhal News: बबराला में आयोजित प्रांतीय आर्य सम्मेलन में वैदिक परंपरा और आध्यात्मिक आस्था की अनूठी छटा देखने को मिली। सम्मेलन में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह आठ बजे हवन का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुख-शांति, समृद्धि और समाज कल्याण की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा कार्यक्रम स्थल भक्तिमय हो उठा। हवन के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। इसके बाद विद्वानों ने आध्यात्मिक प्रवचन दिए और वैदिक विचारधारा के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने धर्म, संस्कार, सदाचार और सामाजिक कल्याण के संदेश के माध्यम से लोगों को जीवन में अच्छे विचारों और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।प्रांतीय यह भी पढ़ें- Sambhal News:...