Sambhal News: बबराला में प्रांतीय आर्य महासम्मेलन का शुभारंभ, पहले दिन उमड़े हजारों लोग
संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: नगर के बाबूराम सिंह भाय सिंह महाविद्यालय में शनिवार को तीन दिवसीय प्रांतीय आर्य महासम्मेलन का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। सम्मेलन के पहले दिन आयोजित 51 कुंडीय विश्व कल्याण यज्ञ में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर आहुतियां दीं। कार्यक्रम में वैदिक संस्कृति, महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर विभिन्न सत्रों में चर्चा की गई। आयोजन को लेकर नगर को झंडों और बैनरों से सजाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर भव्य मंच तैयार किया गया है। महासम्मेलन के पहले दिन सुबह छह से सात बजे तक आर्यवीर दल की शाखा और योग साधना का आयोजन किया गया। इसके बाद सुबह आठ से दस बजे तक यज्ञ, भजन और प्रवचन हुए। 51 कुंडीय यज्ञ में यज्ञ ब्रह्मा डॉ. सुनीति आर्या के नेतृत्व में हरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.