संभल, नवम्बर 11 -- Sambhal News: बबराला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौ० साहूकारा में एक पालतू कुत्ते को ढूंढने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि दबंगों ने एक किशोर के साथ न केवल गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि शिकायत करने पहुंचे उसके परिजनों को भी जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बबराला थाना क्षेत्र के मौ० साहूकारा बबराला की रहने वाली मीनू तोमर पत्नी सूरज तोमर ने बताया कि बीते दिन 10 नवंबर शाम करीब 5 बजे उनका भांजा ओम अपना पालतू कुत्ता ढूंढने के लिए मस्जिद के पास गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद शिवा उर्फ नन्ना और उसके साथियों सुमित व अजय ने ओम को जबरन रोक लिया। बिना किसी कारण के उन्होंने ओम के साथ गाली-गल...