संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बबराला नगर पंचायत ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर की अनाज मंडी के पीछे स्थित सरकारी तालाब की जेसीबी से तली की सफाई कराई गई, जबकि तालाब से जुड़े नालों की भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कार्य में एक दर्जन से अधिक सफाईकर्मी लगाए गए। नगर पंचायत की निगरानी में तालाब की गाद और झाड़-झंखाड़ हटाकर जल निकासी की क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया गया, ताकि बारिश का पानी आसानी से तालाब तक पहुंच सके और नगर में जलभराव की स्थिति न बने। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमरेश तिवारी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की मौजूदगी में सरकारी भूमि की नाप-तौल कर तालाब की सफाई कराई गई है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है और ...