Sambhal News: बबराला में छात्र पर चाकू से हमला, बाइक सवार तीन युवकों की तलाश
संभल, अक्टूबर 21 -- Sambhal News: बबराला में मंगलवार को बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने कक्षा 10 के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से छात्र घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर कॉलेज आते-जाते समय देख लेने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बबराला के टंकी मोहल्ला निवासी बंटी पुत्र बनवारी बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। उसकी मां शीला देवी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनका बेटा कॉलेज से घर लौट रहा था। रास्ते में थाने के सामने से रेलवे फाटक की ओर जाने वाले मार्ग पर साईं मंदिर के पास बाइक सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे। तीनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखे थे। आरोप है कि युवकों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.