संभल, जुलाई 23 -- Sambhal News: तहसील गुनौर के थाना बबराला क्षेत्र में आवासीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। नगर बबराला निवासी पीड़ित दान सिंह पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित गाटा संख्या 370ग, रकबा 0.0870 हेक्टेयर भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। आरोप है कि जमीन पर काम कराने को जाने पर आरोपी गाली-गलौज करते हैं तथा विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित का कहना है कि पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Moradabad News: भूमि पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकी का आरोप पूरे मामले में भूमि को कब्जामुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- B...