संभल, अक्टूबर 24 -- Sambhal News: संभल, संवाददाता। बबराला स्थित बाबूराम सिंह भाय सिंह महाविद्यालय में शनिवार से तीन दिवसीय प्रांतीय आर्य महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की शुरुआत सुबह आठ बजे 51 कुंडीय यज्ञ के साथ होगी। आयोजन में आर्य समाज के विद्वान वैदिक संस्कृति, धर्म और सामाजिक मूल्यों पर विचार रखेंगे। सम्मेलन में स्वामी धर्मानंद सरस्वती मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, एसडीएम अवधेश कुमार और पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। मनु संस्कृति संस्थान, दिल्ली के अध्यक्ष विक्रम सिंह भी सम्मेलन में अपने विचार रखेंगे। आयोजन के दौरान दोपहर और रात्रि सत्र में भी आर्य समाज के प्रकांड विद्वानों के प्रवचन होंगे। यह भी पढ़ें- Rampur News: संस्कारों के बिना शिक्षा अधूरी, ...