संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: बबराला थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज में शुक्रवार सुबह तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत में चारा लेने गई महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी भगवान सिंह की पत्नी शीला देवी (45) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गांव की अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खेतों की ओर गई थीं। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में चारा काटने के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। महिलाएं बारिश से बचने का प्रयास कर रही थीं, तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से शीला देवी गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय उनके पति भगवान सिंह भी आसपास मौजूद थे। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौक...