संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: नगर पंचायत गवां ने मंगलवार को बबराला चौराहे के समीप स्थित मोहल्ले में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए नालों पर बने अवैध स्लैब (ढक्कन) और निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से कई स्लैब तोड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों को घरों तक आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ नाराजगी जताई। नगर पंचायत की टीम जेसीबी और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची तथा नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। प्रशासन का कहना है कि नालों पर अवैध निर्माण होने से जल निकासी प्रभावित हो रही थी। बरसात के मौसम में जलभराव की आशंका को देखते हुए यह अभियान चलाया गया, ताकि नालों को अतिक्रमण मुक्त कर पानी की निकासी सुचारु बना...