संभल, अक्टूबर 31 -- Sambhal News: सरकार भले ही सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन बबराला-अनूपशहर रोड की बदहाली इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। यहां सड़क पर बने गहरे गड्ढों को देखकर यह समझना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। हालत इतनी खराब है कि इस मार्ग से गुजरना राहगीरों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। आए दिन बाइक सवार गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक बेखबर बना हुआ है। बबराला-अनूपशहर स्टेट हाईवे का पुराना मुख्य मार्ग कस्बे के व्यस्त बाजार से होकर गुजरता है। इसी रास्ते पर दिनभर वाहनों और राहगीरों की भारी आवाजाही रहती है। सड़क के दोनों छोर पर जलभराव और पानी की निकासी का उचित इंतजाम नहीं होने से मार्ग की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। बरसात क...