Sambhal News: बदायूं चुंगी पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर घायल
संभल, नवम्बर 4 -- Sambhal News: बदायूं चुंगी पर बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजन तीनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव गुमथल निवासी धर्मेंद्र अपनी बहन प्रेमवती के साथ बाइक से चन्दौसी से गांव लौट रहा था। बुधवार शाम करीब चार बजे उनकी बाइक बदायूं चुंगी पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे गांव अकबरपुर चितौरी निवासी राज की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में धर्मेंद्र, उसकी बहन प्रेमवती और दूसरी बाइक सवार राज गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को चोटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.