Sambhal News: बछड़े की मौत के बाद जंगल में तेंदुए की तलाश, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत
संभल, अक्टूबर 3 -- Sambhal News: गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव गंगावास में गाय के बछड़े की मौत के बाद तेंदुए की आशंका ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को साथ लेकर जंगल में तेंदुए की तलाश की। वनकर्मियों ने झाड़ियों, खेतों और संभावित आवाजाही वाले स्थानों को खंगाला, लेकिन तेंदुए की मौजूदगी का कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल सका। वन क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। गुरुवार शाम पशुओं को जंगल से वापस लाते समय एक बछड़ा पीछे रह गया था। बाद में उसकी मौत मिलने पर ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई। बछड़े की मौत की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुई, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई। वन विभाग ने गंगावास बांध क्षेत्र में पिंजड़ा लगाकर निगरानी शुरू कर दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.