Sambhal News: बच्चों से मोबाइल चोरी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, 42 फोन बरामद
संभल, अक्टूबर 11 -- Sambhal News: बहजोई (संभल), संवाददाता। गुन्नौर पुलिस ने बच्चों से भीड़भाड़ वाले बाजारों में मोबाइल चोरी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 42 मोबाइल फोन और चोरी का एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, गैंग चोरी के मोबाइल दिल्ली के फुटपाथ पर लगने वाले बाजारों में बेचता था। शनिवार को पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत और क्षेत्राधिकारी गुन्नौर के निर्देशन में थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.