Sambhal News: बच्चों ने लगाया एक पेड़ मां के नाम, पौधारोपण का लिया संकल्प
संभल, जुलाई 21 -- Sambhal News: एबीसी किड्स मोंटेसरी स्कूल में मंगलवार को बच्चों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में भाग लिया। जिसमें बच्चों ने 400 से अधिक पौधों का रोपण किया। स्टेशन रोड पर एबीसी किड्स मोंटेसरी स्कूल में मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने स्कूल परिसर में 400 से अधिक पौधों का रोपण किया। इस दौरान स्कूल परिसर में हरियाली, उत्साह और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण तथा जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति बच्चों में जागरूकता उत्पन्न करना है। स्कूल संचालिका संगीता भार्गव ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम केवल एक अभियान ही नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि, प्रकृति और मां के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावनाओं का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.